Past Perfect Continuous Tense in Hindi to English with Examples

Past Perfect Continuous Tense in Hindi: इस लेख में हम Past Tense के चौथे उप भाग यानि Past Perfect Continuous Tense Hindi mein विस्तार से पढ़ेंगे। इसे हिंदी में पूर्णापूर्ण भूतकाल भी कहा जाता है।

इस पाठ में हम पास्ट परफेक्ट कंटीन्यूअस टेंस की पहचान, बनाने के नियम और पास्ट परफेक्ट कंटीन्यूअस टेंस को उदाहरणों के साथ सीखेंगे। 

पिछले अध्याय में हम पास्ट टेंस के पहले भाग पास्ट इंडेफिनिटी टेंस दूसरे पास्ट कंटीन्यूअस टेंस और तीसरे पास्ट परफेक्ट टेंस के बारे में पढ़ चुके हैं। यदि आप इन्हें नही जानते तो आप इन्हें एक बार जरुर पढ़े।

Past Perfect Continuous Tense in Hindi | पूर्णापूर्ण भूतकाल

इस काल के वाक्य में स्पष्ट होता है कि भूतकाल में कोई कार्य लगातार होता रहा था अथवा भूतकाल में कुछ कार्य पूर्ण होकर जारी भी रहा हो और कार्य प्रारंभ होने का समय भी दिया हो ता है तो ऐसे वाक्य पास्ट परफेक्ट कंटीन्यूअस टेंस के होते है। 

Past Perfect Continuous Tense in Hindi with Examples

  • वह 2 दिन से कार्य कर रहा था।
  • तुम खेलते रहे थे।
  • मैं रविवार से खेल रहा था।
  • वह  लिखता रहा था।
  • वह सोमवार से बीमार था।
  • वह पढ़ता रहा था।
  • तुम 1 सप्ताह तक अनुपस्थित रहे थे। 
  • मैं 2 अगस्त से दफ्तर आ रहा था।

पास्ट परफेक्ट कंटीन्यूअस टेंस की पहचान | Past Perfect Continuous Tense Hindi mein

  1. जब हिंदी वाक्य के क्रिया के अंत में रहा था, रही थी रहे थे लगा रहता है किंतु वाक्य में समय या अवधि दिया रहता है तो ऐसे वाक्यों का अनुवाद Past Perfect Continuous Tense में किया जाता है।
Past perfect Continuous Tense in Hindi Chart
Past perfect Continuous Tense in Hindi Chart

Past Perfect Continuous Tense with Examples

  •  वाह प्रातः काल से कपड़े धो रहा था।
  •  भिखारी सुबह से भीख मांग रहा था।
  •  गांधी जी सन 1915 से आजादी के लिए लड़ रहे थे।
  •  बच्चा आधी रात 3:00 से सो रहा था।
  •  वह कल से तुम्हारी प्रतीक्षा कर रहा था। 

उपरोक्त वाक्य वाक्यों से यह पता चलता है कि भूतकाल में कुछ कार्य पूर्ण होकर जारी भी रहा है तथा कार्य प्रारंभ होने का समय भी दिया है और इनके क्रियाओं के अंत में रहा था, रही थी, रहे थे आदि शब्द लगे हैं अर्थात यह सेंटेंस Past Perfect Continuous Tense के है।

  1. यदि किसी हिंदी वाक्य के क्रिया के अंत में ता रहा था, ती रही थी, ते रहे थे, आदि शब्द लगा है, तो उस वाक्य का अनुवाद भी Past Perfect Continuous Tense में किया जाता है।

Examples–

  •  मैं खेलता रहा था। – I had been playing.
  •  वह लिखता रहा था। – He had been writing.
  •  तुम बोलते रहे थे। – You had been speaking.
  •  वह जाती रही थी। – She had been going.
  •  वे आते रहे थे। – They had been coming.

Past Perfect Continuous Tense Rules | Rules of Past Perfect Continuous Tense in Hindi

  • सभी कर्ताओं के साथ सहायक क्रिया had been लगाते हैं।
  • मुख्य क्रिया के पहले रूप में ing जोड़ते हैं।
  • निश्चित समय के लिए since तथा अनिश्चित समय के लिए for लगाते हैं। 

Since का प्रयोग- सुबह से, शाम से, दोपहर से, कल से, 2 बजे से, जनवरी से, जुलाई से, 2005 से इत्यादि के साथ since का प्रयोग करते हैं।

For का प्रयोग- 2 घंटे से, 3 घंटे से, 3 दिन से, 3 महीने से, कई दिनों से, कई वर्षों से, 7 दिनों से इत्यादि के साथ for का प्रयोग करते हैं।

Since or for का प्रयोग कहाँ करे इसे आप निम्न शॉर्टकट से याद कर सकते हैं।

Shortcut- तिथि, मिथि, सन, संवत, वार, बजे में since अन्य सभी मे for का प्रयोग करते हैं।

Types of Past Perfect Continuous Tense | पास्ट परफेक्ट कंटीन्यूअस टेंस के प्रकार

Past Perfect Continuous Tense में चार प्रकार के सेंटेंस होते हैं।

  • Affirmative Sentence (सकारात्मक वाक्य)
  • Negative Sentence (नकारात्मक वाक्य)
  • Interrogative Sentence ( प्रश्नवाचक वाक्य)
  • Interrogative Negative Sentence ( प्रश्नवाचक नकारात्मक वाक्य)

Past Perfect Continuous Tense Affirmative Sentences in Hindi

  • सभी कर्ताओं के साथ सहायक क्रिया had been लगाते हैं।
  • मुख्य क्रिया के पहले रूप में ing जोड़ते हैं।
  • निश्चित समय के लिए since तथा अनिश्चित समय के लिए for लगाते हैं। 

Structure – Subject + helping verb (had been) + main verb + ing + object + since/for + time + other word.

Past Perfect Continuous Tense In Hindi to English

  • वह सुबह से क्रिकेट खेल रहा था। – He had been playing cricket since morning.
  • वह 2 घंटे से पढ़ रहा था। – He had been studying for 2 hours.
  • वह रात भर पढ़ती रहती थी। – She had been studying all night.
  • वह दिन भर खेलता रहता था। – He had been playing all day long.
  • वह 5 दिन से कार्य कर रही थी। – She had been working for five days
  • मैं सोमवार से स्कूल जा रहा था। – I had been going to school since Monday.
  • मैं  सितंबर से दफ्तर आता रहा था। – I had been coming to the office since September.

You May Also Like This
Past Indefinite Tense
Past Continuous Tense
Past Perfect Tense
Present Perfect Continuous Tense

Past Perfect Continuous Tense Negative Sentences in Hindi 

जब पास्ट परफेक्ट कंटीन्यूअस टेंस के हिंदी वाक्य में नहीं शब्द आये तो had के बाद not लिखकर been लिखते हैं शेष नियम पूर्व की तरह रहता है।

Structure – Subject + had + not + been + main verb + ing + object + since/for + time.

Examples–

  • मैं कल से इस प्रोजेक्ट पर काम नहीं कर रहा था। – I had not been working on this project since yesterday. 
  • वह मार्च से इस कॉलेज में नहीं पढ़ रहा था। – He had not been studying in this college since March. 
  • मैं अंग्रेजी नहीं पढ़ा रहा था। – I had not been teaching English.
  • हम शनिवार से किताबें नहीं पढ़ रहे थे। – We had not been reading books since Saturday. 

Past Perfect Continuous Tense Interrogative Sentence

सेंटेंस में प्रश्न सूचक शब्द दो प्रकार से प्रयोग होते हैं।

  1. Yes or no
  2. Wh words
  • Yes or no- यदि प्रश्न शब्द वाक्य से पहले आता है, तो प्रश्न प्रश्न शब्द की अंग्रेजी नहीं बनाती है। सबसे पहले सहायक क्रिया लिखि जाती है। हिंदी या English प्रश्नसूचक सेंटेंस के अंत मे प्रश्नसूचक चिन्ह (?) अवश्य लगाते हैं।

Structure – Had+ subject + been + main verb + ing + object + since/for + time + ?

Examples–

  • क्या वह पिछले 7 वर्षों से इस कंपनी में काम कर रहे थे? – Had he been working in this company for the last 7 years? 
  • क्या वह तीन घंटे से अपना काम कर रहा था ? Had he been doing his work for three hours? 
  • क्या वे कई सालों से मेरी मदद नहीं कर रहे थे ? Had they not been helping me for many years? 
  • Wh words – यदि प्रश्नवाचक शब्द वाक्य के मध्य में आता है तो प्रश्न सूचक शब्द की अंग्रेजी सबसे पहले लिखी जाती है। हिंदी या English प्रश्नसूचक सेंटेंस के अंत मे प्रश्नसूचक चिन्ह (?) अवश्य लगाते हैं।

Interrogative Sentences with ‘Wh’ Family

  • Why – क्यों, किसलिए
  • Who – कौन, किसने, किन्होंने
  • How – कैसे, कैसा, कैसी
  • What – क्या
  • When – कब, किस समय
  • Whom – किसे, किसको, किनसे
  • Where – कहां, किधर
  • Whose – किसका, किसकी, किसके, किनका
  • Which – कौन सी, किस
  • How much – कितना, कितनी ( Singular )
  • How many – कितना, कितनी ( Plural )
  • How long – कब तक

Structure – Wh word + had + subject + been + main verb + ing + object + since/for + time + ?

Past Perfect Continuous Tense In Hindi with Examples

  • कुत्ते एक घंटे से क्यों दौड़ रहे थे? –  Why had the dogs been running for an hour ?
  • कल से तुम्हारा भाई क्यों रो रहा था? –  Why had your brother been crying since yesterday? –
  • आप 2016 से कहां रह रहे थे? – Where had you been living since 2016? 
  • आप 2 दिन से मुझे क्यों नहीं खुश कर रहे थे? – Why had you not been pleasing me for 2 days?

प्रश्नवाचक शब्द कौन, किसने आए तो इसकी अंग्रेजी who लिखते हैं तथा इसके साथ सहायक क्रिया had been लगाते हैं।

Example

  • तुम्हें 2 दिन से हिंदी कौन पढ़ा रहा था?- Who had been teaching you Hindi for two days?
  • तुम्हें दो दिने से कौन बुलाया रहा था?- Who had been calling you for two days?

How many, How much, Which तथा whose से सम्बंधित nouns जुड़े रहते हैं।

Examples–

  • सुबह से कितने लड़के मैदान में खेल रहे थे?- How many boys had been playing in the field since morning?
  • वह दो घंटे से कौन सी किताब खरीद रहा था?- Which book had he been buying for two hours?
  • सुबह से कितने लड़के चाय पी रहे थे?- How many boys had been drinking tea since morning?-
  • दो दिन से कितने लड़के विद्यालय आ रहे थे?- How many boys had been coming to school for two days?

Past Perfect Continuous Tense Interrogative Negative Sentence 

Rule 1. यदि पास्ट परफेक्ट कंटीन्यूअस टेंस में प्रश्न सूचक शब्द वाक्य के पहले आए और वाक्य में नही शब्द हो तो, सहायक क्रिया had के बाद कर्ता लिखते हैं। उसके बाद not लिखकर been लिखते हैं

Structure– Had + Subject + not + been + verb + ing + object + since/for + time + ?

Examples–

  • क्या आप 2 घंटे से पत्र नहीं लिख रहे थे? – Had you not been writing a letter for 2 hours?
  • क्या राहुल 3 साल से क्रिकेट नहीं खेल रहे थे? – Had Rahul not been playing cricket for 3 years?
  • क्या पानी दिन भर से लगातार गिरती नहीं आ रही थी? – Had the rain not been falling continuously all day?
  • क्या मैं पिछले २ सालों से CSVTU में नहीं पढ़ रहा था? – Had I not been studying in CSVTU for 2 year?

Rule 2. अगर Past Perfect Continuous Tense में प्रश्न सूचक शब्द वाक्य के बीच में आए और वाक्य में नही शब्द हो तो, प्रश्न सूचक शब्द की अंग्रेजी सबसे पहले लिखते है। उसके बाद subject लिखकर not लिखते हैं ।

Structure– W/H + had + Subject + not + been + verb + ing + object + since/for + time + ?

Example

  • वह सोमवार से क्यों नहीं पढ़ रही थी? – Why had she not been reading since monday?
  • तुम 3 दिन से स्कूल क्यों नहीं जा रहे थे? – Why had you not been going to school for 3 days?

हम लोग Past Perfect Continuous Tense समझ लिए हैं चलिए अब हम कुछ उदहारण के साथ इस टेंस का अभ्यास कर लते हैं।

Past Perfect Continuous Tense Examples in Hindi

  • वह सुबह से फिल्म देख रही थी।
  • मैं चार साल से नौकरी कर रहा था।
  • यह 2 सप्ताह से हो रहा था।
  • वह 2 साल से मेरे साथ नहीं खेल रहा था।
  • क्या वह मार्च से इस विषय के बारे में पढ़ रहे थे?
  • मैं एक साल से अपने कार्य पर ध्यान केंद्रित कर रहा था।
  • हम 10 दिनों से अपना प्रोजेक्ट पूरा कर रहे थे।
  • क्या वह 1 साल से अपने दोस्त का इंतज़ार कर रही थी?
  • मैं तब से गाना गा रहा था।
  • क्या वह सुबह से वही काम कर रही थी?
  • वह 2 सप्ताह से बाजार में नहीं आ रही थी।
  • क्या वह मई से इसे बना रहा था?
  • मैं बचपन से ही इसके बारे में सोच रहा था।
  • क्या वे 2017 से अपने प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे?
  • मुझे सुबह से अपना पेन नहीं मिल रहा था।
  • हम बचपन से त्योहार का आनंद लेते रहे हैं।
  • क्या वह सोमवार से कॉलेज आ रही थी?
  • आप 3 महीने से इस किताब को नहीं पढ़ रहे थे।
  • बच्चे 3 सप्ताह से T.V नहीं देख रहे थे।
  • क्या वे 4 बजे से क्रिकेट नहीं खेल रहा था?
  • मैं थकने से पहले 1 घंटे से चल रहा था।
  • मुझे प्यास लगी क्योंकि मैं पूरे दिन बोलता रहा था।
  • मैं एक घंटे से आपकी प्रतीक्षा कर रहा था।
  • मैं उसे ३ हफ्ते से प्रपोज करने कि कोसिस कोर रहा था।
  • वह उस काम को 5 साल से कर रहा था।
  • मैंने सुबह से कपड़ा नहीं धोया था।
  • क्या आप इस परियोजना पर 2 सप्ताह से काम कर रहे थे?
  • आप 3 घंटे से क्यों खा रहे थे?
  • क्या आप 3 घंटे से नहीं खेल रहे थे?
  • मैं 10 बजे से किताब पढ़ रहा था।
  • उसने 2 दिन से कार नहीं चलायी थी।
  • क्या बच्चा 2 घंटे से रो रहा था?
  • हमारे शिक्षक पाँच मिनट तक क्यों पढ़ा रहे थे?
  • आपकी पत्नी पिछले 4 दिनों से आपको फोन कर रही थी।
  • वह पिछले दो-तीन दिनों से कार्यालय नहीं जा रहा था।
  • वह कल से कुछ नहीं कर रहा था।
  • हम एक हफ्ते से आपका इंतजार नहीं कर रहे थे।
  • वह मंगलवार से इस परियोजना पर काम नहीं कर रही थी।
  • उनके आने से पहले मैं किताब पढ़ रहा था।

Past Perfect Continuous Tense Examples in Hindi to English Translation

  • She had been watching a movie since morning.
  • I had been doing the job for four years.
  • It had been happening for 2 weeks.
  • He had not been playing with me for 2 years.
  • Had he been reading about this topic since March?
  • I had been focusing on my way for one year.
  • We had been completing our project for 10 days.
  • Had she been waiting for her friend for 1 year?
  • I had been singing the song since then.
  • Had she been doing the same thing since morning?
  • She had not been coming to the market for 2 weeks.
  • Had he been creating it since May?
  • I had been thinking about it since childhood.
  • Had they been working on their project since 2017?
  • I had not been finding my pen since morning.
  • We had been enjoying the festival since childhood.
  • Had she been coming to college since Monday?
  • You had not been reading this book for 3 months.
  • Children had not been watching T.V for 3 weeks.
  • Had they not been playing cricket since 4 o’clock?
  • I had been running for 1 hour before I got tired.
  • I felt thirsty because I had been speaking all day.
  • I had been waiting for you for one hour.
  • I had been trying to propose to her for 3 weeks.
  • He had been doing that work for 5 years.
  • I had not been washing clothes since morning.
  • Had you been working on this project for 2 weeks?
  • Why had you been eating for 3 hours?
  • Had you not been playing for 3 hours?
  • I had been reading a book since 10 o’clock.
  • He had not been driving a car for 2 days.
  • Had the kid been crying for 2 hours?
  • Why had our teacher been teaching for five minutes?
  • Your wife had been calling you up for the last 4 days.
  • He had not been going to the office for the last two-three days.
  • He had not been doing anything since yesterday.
  • We had not been waiting for you for a week.
  • She had not been working on this project since Tuesday.
  • I had been reading books before they came.

Past Perfect Continuous Tense Formula

Structure – Subject + helping verb (had been) + main verb + ing + object + since/for + time + other word.

Structure – Subject + helping verb (had been) + main verb + ing + object + since/for + time + other word.

Structure – Had+ subject + been + main verb + ing + object + since/for + time + ?

Structure– W/H + had + Subject + not + been + verb + ing + object + since/for + time + ?

Past Perfect Continuous Tense in Hindi Examples pdf

नीचे हमने पास्ट परफेक्ट कंटीन्यूअस टेंस का exercises करने के लिए 200 से अधिक Past Perfect Continuous Tense with Examples दिए हैं जिसे आप डाउनलोड कर रिवीजन कर सकते हैं।

Past Perfect Continuous Tense in Hindi Pdf Download

 यदि आप Past Perfect Continuous Tense in Hindi pdf डाउनलोड करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड कर ऑफ लाइन पढ़ सकते हैं।

Past Perfect Continuous Tense in Hindi से सम्बन्धित प्रश्न [FAQ]

पास्ट परफेक्ट कंटीन्यूअस टेंस की पहचान क्या है?

जब हिंदी वाक्य के क्रिया के अंत में रहा था, रही थी, रहे थे लगा रहता है किंतु वाक्य में समय या अवधि दिया रहता है तो ऐसे वाक्यों का अनुवाद Past Perfect Continuous Tense में किया जाता है।

पास्ट परफेक्ट कंटीन्यूअस टेंस की सहायक क्रिया क्या है?

पास्ट परफेक्ट कंटीन्यूअस टेंस की सहायक क्रिया had होती है।

Past Perfect Continuous Tense Examples in Hindi to English

सीमा सुबह से अपनी गुड़ियों से खेल रही थी। – Seema had been playing with her dolls since morning. 
वे मेरा पाँच घंटे से इन्तजार कर रहे थे। They had been waiting for me for five hours. 
वे औरतें तीन घंटे से कपड़े धो रही थी। Those women had been washing their clothes for three hours.
वह दो दिन से पढ़ नहीं रही थी । She had not been reading for two days. 
राहुल मुझे दो सालों से नहीं पढ़ा रहा था । Rahul had not been teaching me for two years. 
मुझे सोमवार से बुख़ार नहीं हो रहा था । I had not been suffering from fever since Monday.

मुझे उम्मीद है कि आप Past Perfect Continuous Tense in Hindi के साथ-साथ पहचान के नियम, नियम और वाक्य और उदाहरणों के साथ Past Perfect Continuous Tense Hindi mein को समझ गए होंगे और अच्छे अभ्यास के लिए दिए गए PDF को डाउनलोड कर चुके होंगे।

आपका अनुभव हमारे लिए महत्वपूर्ण है। अगर आपको इस लेख में किसी भी प्रकार की त्रुटि मिली हो या कोई सुझाव हो तो कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम इसे और बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। शुक्रिया

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating / 5. Vote count:

No votes so far! Be the first to rate this post.

As you found this post useful...

Follow us on social media!

We are sorry that this post was not useful for you!

Let us improve this post!

Tell us how we can improve this post?

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top