Present Perfect Tense in Hindi with Rules, Chart, and Examples

Present perfect Tense in Hindi:  इस लेख में हम इंग्लिश ग्रामर के प्रेजेंट टेंस के तीसरे उप भाग यानी present perfect tense hindi mein विस्तार से पढ़ने वाले हैं। पिछले अध्याय में हम प्रजेंट टेंस के पहले भाग प्रेजेंट इंडेफिनिटी टेंस और दुसरे प्रेजेंट कंटीन्यूअस टेंस के बारे में पढ़ चुके हैं।

इस अध्याय में हम प्रेजेंट परफेक्ट टेंस की पहचान,  प्रेजेंट परफेक्ट टेंस बनाने के नियम, तथा Present perfect Tense Examples के साथ सीखेंगे। इसे हिंदी में पूर्ण वर्तमान काल भी कहते हैं।

Present perfect Tense की पहचान करना तथा सहायक क्रिया और मुख्य क्रिया को जानना आवश्यक है। जब आप Present perfect tense rules and examples समझ जाएंगे तो इस टेंस को आसानी से सिख जायेंगे।

Present Perfect Tense in Hindi
Present Perfect Tense in Hindi

इसलिए हम इस लेख में Present Perfect Tense का Hindi to English Example सीखेंगे। चलिए सबसे पहले प्रेजेंट परफेक्ट टेंस इन हिंदी जान लेते हैं। उसके बाद प्रेजेंट परफेक्ट टेंस एग्जांपल की सहायता से पढ़ेंगे।

Present Perfect Tense in Hindi | पूर्ण वर्तमान काल 

इस काल के वाक्य में काम का वर्तमान काल में पूरा होना पाया जाता है। Perfect का अर्थ ‘पूरा होना’ अर्थात किसी कार्य का पूरा होना है। इसे हिंदी में पूर्ण वर्तमान काल कहते हैं।

Example-

  • मैं आ गया हूं।
  • वह चला गया है।
  • सूर्य निकल आया है।

उपरोक्त वाक्यों से पता चलता है कि कार्य समाप्त हो चुका है इसलिए हम कह सकते हैं कि यह प्रेजेंट परफेक्ट टेंस है।

प्रेजेंट परफेक्ट टेंस की पहचान | Definition of Present Perfect Tense

ये वाक्य हाल ही में किसी कार्य का पूरा होना प्रकट करते हैं तथा इनके वाक्यों के क्रियाओं के अंत में चुका है, चुकी है, चुके हैं अथवा आ है, या है, यी है, ये है इत्यादि शब्द लगा रहता है। ऐसे वाक्य Present Perfect Tense में अनुवाद होते हैं।

Present Perfect Tense in Hindi Example

  • वे जा चुके हैं।
  • मेरी पुस्तक हो गई है।
  • चोर भाग गए हैं।
  • हमने कश्मीर देखा है।

उपरोक्त वाक्य वाक्यों से यह पता चलता है कि कार्य पूरा हो चुका है और इनके क्रियाओं के अंत में चुके हैं, यी है, ये हैं, आ है आदि शब्द लगे हैं अर्थात यह सेंटेंस present perfect tense के है। 

चलिए अब हम present perfect tense का formula जान लेते हैं जिसकी सहायता से tense बनाने में आसानी होगी। निचे हमने आपकी सुविधा के लिए present perfect tense exercise in hindi pdf भी दिए हैं जिससे आपको रिवीजन करने में आसानी होगी।

Present Perfect Tense Rules | Rules of Present Perfect Tense in Hindi

  • He she it एकवचन कर्ताओं के साथ सहायक क्रिया has लगाते हैं।
  • I, we,you, they  तथा बहुवचन कर्ताओं के साथ सहायक क्रिया have लगाते हैं।
  • सभी कर्ताओं के साथ मुख्य क्रिया (main verb) का तीसरा रूप (3rd form) लिखते हैं।
अपना/अपने/अपने की अंग्रेजी निम्न प्रकार से लिखते हैं। 
  • I के साथ अपना की अंग्रेजी my लिखते हैं।
  • We के साथ अपनी की अंग्रेजी our लिखते हैं।
  • You के साथ अपना की अंग्रेजी your लिखते हैं।
  • He तथा पुरुष नाम जैसे राम श्याम मोहन इत्यादि के साथ अपना की अंग्रेजी his लिखते हैं।
  • She तथा स्त्रीलिंग नाम जैसे सीता गीता इत्यादि के साथ अपनी की अंग्रेजी her लिखते हैं।
  • They तथा बहुवचन nouns जैसे boys, girls, men, women इत्यादि के साथ अपना की अंग्रेजी their लिखते हैं।
  • It तथा निर्जीव वस्तुओं के साथ तथा छोटी छोटी चीजों के व पक्षियों के साथ अपना की अंग्रेजी its लिखते हैं।

Example-

  • मैंने अपनी पुस्तक खो दी है।- I have lost my book.
  • वह अपना पाठ याद कर चुकी है।- She has learnt her lesson.
  • वे अपने घर जा चुके हैं।- They have gone to their home.

Types of Present Perfect Tense | प्रजेंट परफेक्ट टेंस के प्रकार

Present Perfect Tense में चार प्रकार के सेंटेंस होते हैं।

  • Affirmative Sentence (सकारात्मक वाक्य)
  • Negative Sentence (नकारात्मक वाक्य)
  • Interrogative Sentence ( प्रश्नवाचक वाक्य)
  • Interrogative Negative Sentence ( प्रश्नवाचक नकारात्मक वाक्य)

चलिए एक-एक करके इस सभी प्रकार के सेंटेंस को समझ लेते हैं।

You May Also Like This
Present Indefinite Tense
Present Continuous Tense
100 simple present tense example
Present Perfect Continuous Tense

Present Perfect Tense Affirmative Sentences in Hindi

Present perfect Tense के एफर्मेटिव सेंटेंस (साधारण वाक्य) में सबसे पहले हम Subject को लिखते हैं उसके बाद subject के अनुसार सहायक क्रिया has/have लिखते हैं फिर Main verb (मुख्य क्रिया) का तीसरा रूप लिखते हैं।

  • He she it एकवचन कर्ताओं के साथ सहायक क्रिया has  लगाते हैं।
  • I, we,you, they  तथा बहुवचन कर्ताओं के साथ सहायक क्रिया have  लगाते हैं।
  • सभी कर्ताओं के साथ मुख्य क्रिया (main verb) का तीसरा रूप (3rd form) लिखते हैं।

Structure– Subject + has/have + main verb (3rd form) + object + other words

Examples–

  • मैंने अपना पाठ याद कर लिया है।- I have learnt my lesson.
  • मेरा दोस्त लौट आया है।- My friend has returned.
  • वह अपनी पुस्तक पढ़ चुकी है।- She hav read her book.
  • राम चाय पी चुका है।- Ram has drunk tea.
  • मै यह फिल्म देख चुका हूं।- I have seen this film.
  • मैंने सभी प्रश्न हल कर लिए हैं।- I have solved all question.
  • रेलगाड़ी प्लेटफार्म पर आ गई है।- The train has arrived on the platform.
  • नौकर कपड़ा साफ कर चुका है।- The servant has cleaned the clothes.
  • हम समाचार पत्र पढ़ चुके हैं।- We have read the newspaper.
  • उसने अपना पाठ याद कर लिया है।- He has learned his lesson.
  • राम अपना कार्य कर लिया है।- Ram has done his work.
  • राजू दूध पी लिया है।- Raju has drunk milk.

Present Perfect Tense Negative Sentences in Hindi 

जब प्रेजेंट परफेक्ट टेंस के वाक्य में नहीं शब्द आये तो has/have के बाद not लिखते हैं शेष नियम पूर्व की तरह रहता है।

Structure– Subject + has/have + not +  main verb (3rd form) + object + other words

Examples–

  •  वह स्कूल नहीं गया है।- He has not gone to school.
  •  उसने अपना पाठ याद नहीं किया है।- He has not learned his lesson.
  •  सुरेश पास नहीं हुआ है।- Suresh has not passed.
  •  मैंने उसे पत्र नहीं लिखा है।- I have not written a letter to him.
  •  बच्चा नहीं सोया है।- The child has not slept.
  •  राम ने कैमरा नहीं खरीदा है।- Ram has not bought a camera.
  •  सीता नहीं आई है।- Sita has not come.
  •  मैंने ताजमहल नहीं देखा है।- I have not seen the taj mahal.
  •  वह मुंबई नहीं गया है।- He has not gone to mumbai.
  •  लता कोलकाता से नहीं आई है।- lata has not come from kolkata.
  •  रानी चाय नहीं बनाई है।- Rani has not made tea.
  •  रीता पत्र नहीं लिख चुकी है।- Rita has not written a letter.

Present Perfect Tense Interrogative Sentences

किसी भी वाक्य में प्रश्न सूचक शब्द दो प्रकार के होते हैं।

  1. Yes-No Sentence
  2. WH Sentence

1. Yes-No type Sentence– जब प्रश्न सूचक शब्द क्या वाक्य  के पहले आए तो प्रश्न सूचक शब्द की अंग्रेजी नहीं बनाते हैं कर्ता के अनुसार सहायक क्रिया सबसे पहले लिखते हैं। तथा वाक्य के अंत में प्रश्नवाचक चिन्ह (?) अवश्य लगाते हैं।

Structure– has/have + Subject + main verb (3rd form) + object + other words + ?

Examples–

  • क्या तुमने अपना कार्य कर लिया है?- Have you done your work?
  • क्या तुमने चाय पी ली है?- Have you drund tea?
  • क्या रमेश वापस आ गया है?- Has Ramesh returned?
  • क्या अध्यापक इसे देख चुके हैं?- Has the teacher seen this?
  • क्या वे स्नान कर चुके हैं?- Have they bathed?
  • क्या तुम किताब पढ़ चुके?- Have you read a book? 
  • क्या तुम यह  पाठ याद कर चुके हो?- Have you learned this lesson?
  • क्या उसे काम मिल गया है?- Has he got the job?
  • क्या आपने रिपोर्ट बनाई है?- Have you made the report?

2. ‘Wh’ Sentences- अगर प्रश्न सूचक शब्द वाक्य के बीच में आए तो प्रश्न सूचक शब्द की अंग्रेजी सबसे पहले बनाते हैं।

Interrogative Sentences with ‘Wh’ Family

  • Why – क्यों, किसलिए
  • Who – कौन, किसने, किन्होंने
  • How – कैसे, कैसा, कैसी
  • What – क्या
  • When – कब, किस समय
  • Whom – किसे, किसको, किनसे
  • Where – कहां, किधर
  • Whose – किसका, किसकी, किसके, किनका
  • Which – कौन सी, किस
  • How much – कितना, कितनी ( Singular )
  • How many – कितना, कितनी ( Plural )
  • How long – कब तक

Structure– Wh word + has/have + Subject + main verb (3rd form) + object + other words + ?

Examples–

  • तुमने मेरा कलम कहां रख दिया है? Where have you put my pen?
  • मेरा मित्र कहां चला गया है?- Where has my friend gone?
  • वह घर क्यों  गया है?- Why has he gone home?
  • वह क्यों आया है?- Why has he come?
  • उसने किसे पत्र लिखा है?- Whom has he written the letter?
  • राज क्यों गया है?- Why has Raj gone?
  • आपने मेरे लिए क्या किया है?- What have you done to me?

जब वाक्य में प्रश्न सूचक शब्द ‘कौन’ या ‘किसने’ आए तो कौन की अंग्रेजी who लिखते है तथा who के साथ सहायक क्रिया has लगाते हैं। क्योंकि who एकवचन कर्ता का कार्य करता है।

Example-

  • तुम्हें हिंदी कौन पढ़ाया है?- Who has taught you Hindi?
  • तुम्हें कौन बुलाया है?- Who has called you?
  • कुर्सी किसने तोड़ी है?- Who has broken the chair?

Present Perfect Interrogative Negative Sentence

Rule 1. अगर Present Perfect Tense में प्रश्न सूचक शब्द वाक्य के पहले आए और वाक्य में नही शब्द हो तो, सहायक क्रिया has/have के बाद कर्ता लिखते हैं।

Structure– has/have + Subject + not +  main verb (3rd form) + object + other words + ?

Examples–

  • क्या वह दिल्ली नहीं गया है?- HAs he not goe to delhi?
  • क्या राम स्कूल नहीं गया है?- Has Ram not gone to school?
  • क्या वर्षा नहीं हुई है?- Has it not rained?
  • क्या वे पुस्तक नहीं पढ़ चुके हैं?- Have they not read books?
  • क्या वह काफी नहीं पी चुका है?- Has he not drunk coffee?
  • क्या सीता ने अपना स्नवेटर हीं बुन लिया है?- Has Sita knitted her sweater?
  • क्या वह खाना नहीं पका चुकी है?- Has she not cooked?
  • क्या तुम्हारे घर हम नहीं जा चुके हैं?- Have we not gone to your home?

Rule 2. अगर Present Perfect Tense में प्रश्न सूचक शब्द वाक्य के बीच में आए और वाक्य में नही शब्द हो तो, प्रश्न सूचक शब्द की अंग्रेजी सबसे पहले लिखते हैं।

Structure – Wh-word + has/have + Subject + not + main verb (3rd form) + object + other words + ?

Present Perfect Tense Examples in Hindi

  • राज क्यों नहीं गया है? Why has Raj not gone?
  • उसे काम क्यों नहीं मिला है?- Why has he not got the job?
  • उसने अपना पाठ क्यों नहीं याद किया है?- Why has he not learned his lesson?
  • तुमने झूठ क्यों नही कहा है?- Why haven’t you told a lie?
  • तुम स्नान क्यों नहीं किए हो?- Why have you not bathed?
  • पुलिस चोर को क्यों नहीं पकड़ी है?- Why has the police not caught the thief?
  • तुमने अपना पाठ क्यों नहीं याद किया है?- Why have you not learned your lesson?
  • वह खाना क्यों नहीं खाया है?- Why has he not eaten the food?
  • उसने ग्रेजुएशन क्यों नहीं किया है?- Why has he not graduated?

Rule 3. How many, How much, which तथा whose से सम्बंधित Nouns जुड़े रहते हैं। इस प्रकार के सेंटेंस को निम्न तरीके से बनाते है।-

Structure – Wh-word + noun +  subject + verb (3rd form) + object + other words + ?

Example-

  • वह कौन सी किताब खरीद चुका है?- Which book has he bought?
  • कितने लड़के चाय पी चुके हैं?- How many boys have drunk tea?
  • रीता ने कितना दूध पिया है?- How much milk has Rita drunk?
  • कितने लड़के विद्यालय आए हैं?- How many boys have come to school?

Present Perfect Tense Examples in Hindi | Present Perfect Tense Hindi to English 

  1. मैंने काम किया है।
  2. हमने अपना काम पूरा कर लिया है।
  3. क्या आपने चाय ली है?
  4. बह परीक्षा में उत्तीर्ण क्यों नहीं हुया?
  5. क्या वह कॉलेज गई है?
  6. आपने मुझे क्यों नहीं बुलाया?
  7. आपने गेम कब खेला है?
  8. उसने पैसे इकट्ठे किए हैं।
  9. हम सुबह की सैर से आए हैं।
  10. वह सो गया।
  11. क्या उसने जलपान किया है?
  12. मैंने उसे गाली नहीं दी है।
  13. क्या उसके दोस्त नहीं आए हैं?
  14. उसने यह कैसे किया है?
  15. हमने क्रिकेट खेला है।
  16. राज ने अपना काम खत्म कर लिया है।
  17. मैंने अपना अभ्यास पूरा कर लिया है।
  18. क्या उसने आपकी किताब चुराई है?
  19. उन्होंने पहले ही अपना डिनर ले लिया है।
  20. तुमने झूठ क्यों कहा है?
  21. उसने मुझे धोखा नहीं दिया है।
  22. आपने सच बोला है।
  23. क्या रानी ने कॉलेज में admission लिया है?
  24. उसने मेरी जिंदगी खराब कर दी है।
  25. क्या आपने अभी तक किया है?
  26. क्या राहुल ने नाश्ता किया है?
  27. क्या आपको कभी किसी से प्रेम हुआ है?
  28. क्या आपने स्नान नहीं किया है?
  29. उन्होंने मुझे देखा है।
  30. पुलिस ने चोर को पकड़ लिया है।
  31. वे फुटबॉल खेल चुके हैं।
  32. हमने आलू की सब्जी बनाई है।
  33. वह मेकअप के लिए सैलून गई हैं।
  34. क्या मैंने आश्चर्य किया है?
  35. मैंने यह लैपटॉप खरीदा है।
  36. आपने अपने कुत्ते को क्या नाम दिया है?
  37. क्या तुम पागल हो गए हो?
  38. वह कोलकाता से आया है।
  39. आपने मेरे लिए क्या किया है?
  40. क्या तुमने मेरे भाई को देखा है?
  41. क्या उसने मेरा मोबाइल पाया है?
  42. मैं अभी तक तय नहीं कोर पाया हूँ।
  43. वह अभी तक क्यों नहीं आया है?
  44. आपने यह ड्रेस कहां से खरीदी है?

Present Perfect Tense Examples in English | Answer

  1. I have done the work.
  2. We have completed our assignment.
  3. Have you taken tea?
  4. Why hasn’t he passed the exam?
  5. Has she gone to college?
  6. Why haven’t you called me?
  7. When have you played the game?
  8. She has collected the money.
  9. We have come from morning walk.
  10. He has slept.
  11. Has she seen a snack?
  12. I have not abused him.
  13. Have his friends not come?
  14. How has he done this?
  15. We have played cricket.
  16. Raj has finished his work.
  17. I have completed my practice.
  18. Has he stolen your book?
  19. He has already taken his dinner.
  20. Why have you told a lie?
  21. He has not cheated me.
  22. You have spoken the truth.
  23. Has Rani taken admission in the college?
  24. She has spoiled my life.
  25. Have you done it yet?
  26. Has Rahul taken breakfast?
  27. Have you ever fallen in love?
  28. Have you not taken a bath?
  29. They have seen me.
  30. The police have caught the thief.
  31. They have played football.
  32. We have cooked potato curry.
  33. She has gone to the salon for makeup.
  34. Have I wondered?
  35. I have bought this laptop.
  36. What name have you given your dog?
  37. Have you gone mad?
  38. He has come from Kolkata.
  39. What have you done for me?
  40. Have you seen my brother?
  41. Has he found my mobile?
  42. I have not decided yet.
  43. Why has he not come yet?
  44. Where have you bought this dress?

Present Perfect Tense Hindi to English | Present Perfect Tense in Hindi with Examples

Present Perfect Example Affirmative Sentences

  • राम स्कूल जा चुका है।- Ram has gone to school. 
  • मैंने उसको एक पत्र भेजा है।- I have sent a letter to him. 
  • तुमने उसकी प्लेट तोड़ दी है।- You have broken his plate. 
  • उसने एक साँप मार दिया है।- He has killed a snake. 
  • उन्होंने अपने सारे पाठ याद कर लिए हैं।-They have learnt all their lessons.

Present Perfect Example Negative Sentences

  • उसने गाना नहीं गाया है।- She has not sung the song. 
  • बढई ने कुर्सी नहीं बनाई है।- The carpenter has not made the chair. 
  • मैंने तुम्हारा पत्र नहीं पढ़ा है।- I have not read your letter. 
  • उन्होंने घोड़ा नहीं बेचा है।- They have not sold the horse. 
  • हमने ऐसा जानवर नहीं देखा है।- We have not seen such an animal.

Present Perfect Example Interrogative Sentence

  • क्या उसने अपनी गाय बेच दी है?- Has he sold his cow? 
  • क्या तुमने अपना पाठ याद कर लिया है?- Have you learnt your lesson? 
  • क्या मैंने एक चोर नहीं पकड़ा है?- Have I not caught a thief? 
  • तुमने यह पुस्तक क्यों नहीं पढ़ी है?- Why have you not read this book? 
  • कितने लड़के आज आये हैं?- How many boys have come today? 
  • कौन अपनी पुस्तक नहीं लाया है?- Who has not brought his book? 
  • लड़का कहाँ भाग गया है?- Where has the boy run away? 
  • उन्होंने इसे कैसे किया है?- How have they done this?

Present Perfect Tense Exercise Pdf | Present Perfect Tense in Hindi with Examples 

निचे दिए गये लिंक की सहायता से आप 250+ Present Perfect tense in hindi Exercise with Examples download कर सकते हैं।

Present Perfect Tense in Hindi Pdf

यदि आप Present Perfect Tense का Hindi पीडीऍफ़ डाउनलोड करना कहते हैं दो आप निचे दिए गए Download बटन पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

प्रेजेंट परफेक्ट टेंस की पहचान क्या है?

इनके वाक्यों के क्रियाओं के अंत में चुका है, चुकी है, चुके हैं अथवा आ है, या है, यी है, ये है इत्यादि शब्द लगा रहता है।

प्रेजेंट परफेक्ट टेंस की सहायक क्रिया क्या है?

प्रेजेंट परफेक्ट टेंस की सहायक क्रिया has और have होता है

प्रेजेंट परफेक्ट टेंस को हिंदी में क्या कहते हैं?

प्रेजेंट परफेक्ट टेंस को हिंदी में पूर्ण वर्तमान काल भी कहते हैं।

प्रेजेंट परफेक्ट टेंस एग्जांपल?
  • मैंने अपना पाठ याद कर लिया है।- I have learnt my lesson. 
  • मेरा दोस्त लौट आया है।- My friend has returned. 
  • वह अपनी पुस्तक पढ़ चुकी है।- She hav read her book.
  • मैं आशा करता हूं कि आपको यह लेख Present perfect tense in Hindi समझ में आया होगा। आप प्रेजेंट परफेक्ट टेंस की पहचान, Rules और Sentences बनाने के नियम और Present perfect tense with example समझ गए होंगे और अच्छे से अभ्यास के लिए दिए गए Pdf को डाउनलोड कर लिए होंगे।

    आपका अनुभव हमारे लिए महत्वपूर्ण है। यदि आपको इस लेख में किसी भी प्रकार की त्रुटि मिली हो या कोई सुझाव हो तो कृपया कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम इसे और भी बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। धन्यवाद!

    How useful was this post?

    Click on a star to rate it!

    Average rating / 5. Vote count:

    No votes so far! Be the first to rate this post.

    As you found this post useful...

    Follow us on social media!

    We are sorry that this post was not useful for you!

    Let us improve this post!

    Tell us how we can improve this post?

    Leave a Comment

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top